बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर समेली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चकला खैरा में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा प्रभात फेरी निकल कर आम जन मानस को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी कटिहार ने गुरुवार की संध्या लगभग 07 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।