झालरापाटन: झालरापाटन में नगर पालिका अध्यक्ष ने 186वें दशहरा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, 60 फीट का रावण धोती में दिखेगा
झालरापाटन में शनिवार दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने 186वें दशहरा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेला ग्राउंड स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर जरूरी निर्देश दिए। अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि झालरापाटन का दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक है, जिसमें आस-पास के 100 गांवों के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने प्रांगण में अच्छी प्रकाश व्यवस्था और सफाई रखने के न