छतरपुर नगर: ग्राम धुवरई में उधारी के पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 10 घायल, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुवरई में उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर महिलाओं समेत कई लोगों को घायल कर दिया। मामले को लेकर कुशवाहा समाज ने आज 18 मई दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।