बेगूसराय: शहर के राज दरबार में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित, सहकारिता मंत्री हुए शामिल
शहर के राज दरबार में रविवार की दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के दौरान केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई. इस मौके पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर कई जानकारी दी गई.