नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के केहुनिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। मामले में केहुनिया गांव निवासी विकास कुमार मिश्र ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही मनीष कुमार मिश्र और उसकी पत्नी नीतू देवी को आरोपित किया है।