राजगढ़: मोहता पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में भव्य सम्मान समारोह, CBSE की 10वीं व 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में शुक्रवार को मोहता पब्लिक स्कूल परिसर राजगढ़ में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वी 12 वी में 90%से अधिक ,12वी 80 से 89% अंक प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।