कानपुर: युवती को धोखे में रखकर शारीरिक संबंध बनाने के वांछित आरोपी को पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पनकी पड़ाव के पास से युवती को धोखे में रखकर शारीरिक संबंध बनाने के वांछित आरोपी आदित्य कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।