कानपुर: गुमटी कोकोकोला क्रॉसिंग में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, बंद क्रासिंग से जल्दी निकलने के कारण हुआ हादसा
गुमटी पर बनी कोको कोला क्रॉसिंग में गुरुवार शाम 5:00 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।स्कूटी भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही। जिससे सड़क पर जाम लग गया नजीराबाद थाना प्रभारी ने रविवार ने सुबह 7:00 बजे बताया कि युवक की शिनाख्त स्कूटी के नंबर के आधार पर की जा रही है।स्कूटी रोशन लाल के नाम से रजिस्टर्ड है।