कुटुंबा: अंबा, कुटुंबा, सुंदरगंज और बैरांव में आयोजित हुई लोक संवाद गोष्ठी
बिहार पुलिस के ‘जन विश्वास-हमारा प्रयास’ अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोक संवाद गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों के बीच नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध से बचाव तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।