हाथरस: काशीराम कॉलोनी में दबंगों ने बच्चों और महिलाओं सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में दबंगों ने बच्चे महिलाओं सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक बच्चे दो महिलाओं सहित तीन लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।