हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में बाटी सेक रही महिला की झुलसने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2024 निशातपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला बाटी सेकते समय आग में झुलस गई। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।