हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, प्रेमिका ने शादी से किया था इनकार
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रेम प्रसंग में नाकाम होने के बाद उसने यह कदम उठाया है। युवक ने सुसाइड नोट पर प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने के कारण यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।