हुज़ूर: प्रेम प्रसंग में नकाम होने पर छोला मंदिर थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेम प्रसंग में नाकाम होने के बाद उसने यह कदम उठाया है। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें खुदकुशी की वजह प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करना लिखा है। यह सुसाइड नोट उसने मोबाइल में टाइप किया था। पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।