Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
averma4244
No video available
82
1
रघुराजनगर नगरी: सतना जिले को सौंदरीकरण हेतु मिला 100 साल से ज्यादा पुराना लोकोमोटिव इंजन आगे पढ़े #satnabreakingnews #satna #satna_net
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Dec 3, 2021
#satnabreakingnews
#satna
#satna_net
#other
MORE NEWS
आयुष्मान कार्ड निर्माण व आधार सुधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत ---- सतना 06 जुलाई 2026/जिले में पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए विशेष शिविरों का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ सोमवार को शहरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वार्ड क्रमांक-35, कमता टोला, नजीराबाद मुक्तिधाम के सामने में आयोजित शिविर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुए, जहां उनके आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक त्रुटियों का सुधार भी किया गया। यह विशेष अभियान 6 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों) में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। शिविरों में नए आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ आधार कार्ड में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को एक ही स्थान पर दोनों सेवाओं का लाभ मिल सके। शुभारंभ अवसर पर शहरी नोडल अधिकारी डॉ. विनीत गुप्ता एवं जिला सलाहकार अभिषेक सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से बीओसीडब्ल्यू पंजीकृत श्रमिकों, दिगुआ श्रेणी के पात्र हितग्राहियों एवं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शिविरों में लाकर उनके आयुष्मान कार्ड एवं आधार से संबंधित कार्य प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लें। साथ ही अन्य पात्र व्यक्तियों को भी शिविरों की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Satna, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026
सतना। बस स्टैंड के पास सीवर लाइन के गड्ढे में धंसी कार, लोगों ने मशक्कत कर निकाला
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
*मऊगंज में पकड़ी गई करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री, रीवा से मुंबई होती थी सप्लाई, 4 गिरफ्तार* भोपाल के बाद अब रीवा जोन के मऊगंज में पुलिस ने नशा कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। आईजी गौरव राजपूत की 'जन चौपाल' मुहिम के तहत मिली मुखबिर की सूचना पर एसपी एसके जैन और एसडीओपी सची पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ शाहपुर के बिझौली गांव में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में एक फोर-व्हीलर वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट रीवा से मुंबई तक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण स्थल फैक्ट्री से मौके पर ही चार प्रमुख आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं। मऊगंज पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड, फंडिंग करने वालों और मुंबई में उनके बड़े खरीदारों का पता लगाया जा सके। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार एमडी ड्रग्स, नशा बनाने के लिए रखे गए केमिकल, एसिड, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। सप्लाई चेन में इस्तेमाल होने वाली एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
सतना,बस स्टैंड के पास सीवर लाइन के गड्ढे में धंसी कार, लोगों ने मशक्कत कर निकाला
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
*वकील के सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो बदमाश* *शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच* सतना। कोलगवां थाना इलाके के सोनौरा में एक सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घर पर लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश बदमाश घर के पीछे की तरफ से घुसते दिखाई दे रहे है। घटना 2 जुलाई की है। जिसकी शिकायत 5 जुलाई की शाम थाने में की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट जबलपुर में वकील रजनीश शर्मा के डीपीएस स्कूल के पास सोनौरा स्थित घर पर 2-3 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 1.50 बजे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। रजनीश के पिता शंकरदीन शर्मा पास के दूसरे घर पर थे। बदमाशों ने घर में बने ऑफिस की तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 37 लाख रुपए पार कर दिए। इतना ही नहीं दूसरे कमरे की आलमारी की तिजोरी से भी बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रजनीश ने बताया कि 37 लाख रुपए जमीन के एक सौदे में किसी को देने के लिए रखे थे। *पीछे की तार फेंसिंग काट कर दाखिल हुए* रजनीश के पिता रविवार को जब घर के पीछे की तार फेंसिंग कटी देखे तो उन्हें शंका हुई। पानी की टंकी के पास से किसी के छत पर चढ़ने के निशान भी दिखाई दिए। छत का दरवाजा भी खुला दिखा तो उन्होंने रजनीश को फोन पर सूचना दी। देर शाम रजनीश जबलपुर से घर पहुंचे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उनके ऑफिस की तिजोरी खुली थी। घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी गायब थे। उन्होंने डीवीआर में रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें बदमाश घर के अंदर घुसते नजर आए। रजनीश ने फौरन थाने जा कर घटना की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए। रजनीश ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
1