बुंदेलखंड अंचल में दीवाली पर्व से देवउठनी एकादशी तक दीवाली उत्सव के तहत मोनिया बरेदी नृत्य आयोजन चलते हैं, इसी क्रम में आज बुधवार रात 8 बजे मड़ियादो के पुराना थाना परिसर के गौंड बाबा दरबार मे मोनिया बरेदी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई, आदिवासी अंचल से आई टोली द्वारा पारम्परिक अंदाज और लोक संस्कृति के साथ दीवाली गीतों को गाकर आकर्षण प्रस्तुतियां दी गई