खंडवा नगर: खंडवा पुलिस का ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा
80 हजार का गांजा और बाइक जब्त, 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
खंडवा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सदाशिव सिसोदिया को पकड़ा, जिसके पास से लगभग 10 किलो गांजा बरामद हुआ। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है