विदिशा नगर: खेलों को बढ़ावा देने के लिए विदिशा में जिला स्तरीय ‘खेलो एमपी’ प्रतियोगिता शुरू
प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित खेलो एमपी अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे विदिशा के खेल स्टेडियम में हुआ है। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा, जिसमें 21 प्रकार के खेल आयोजित किए जा रहे हैं।जिला खेल अधिकारी प्रदीप रावत ने बताया कि 11 से 15 जनवरी तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई गई थीं।