रानी: रानी में वाकपीठ की तैयारी जोर-शोर से, कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, कई विषयों पर हुई चर्चा
रानी में धर्मवीर मैदान पर सोमवार दोपहर 4 बजे वाकपीठ कार्यकारिणी (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाकपीठ आयोजन स्थल, वार्ताकारों एवं वार्ता विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता वाक्पीठ अध्यक्ष हनवंत सिंह ने की। इस दौरान लिए गए निर्णयों से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अनुमोदन के लिए अवगत कराया गया।