मुरैना नगर: मुरैना: CCTV से 17 दिन बाद चोरी का राज खुला, खाली हाथ आए चोर, सामान ले गए, वीडियो वायरल
मुरैना की नंदेपुरा रोड पर 11 अप्रैल को आकाश यादव के घर हुई चोरी का CCTV वीडियो 17 दिन बाद आज शाम कों वायरल हुआ। वीडियो में तीन चोर खाली हाथ आते और सामान लेकर जाते दिखे। पीड़ित ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई और लगातार टालमटोल होता रहा।अब वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।