सरधना: रंजिश के तहत हुई मारपीट। एक पक्ष ने दी थाने पर तहरीर। जेब से दस हजार रुपए भी निकालने का आरोप। नानू गांव की घटना
सरधना थाना क्षेत्र के नानु गांव में रंजिश को लेकर मकान का निर्माण करा रहे युवक से पड़ोस की ही चार महिलाओं ने मारपीट करते हुए पीड़ित के कपड़े फाड़ दिए तथा उसकी जेब से ₹10000 भी निकाल लिए।पीड़ित ने थाना पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।