सरधना: भाकियू तोमर की जिला अध्यक्ष पर SDM ने दर्ज कराया मुकदमा।विरोध में संगठन अधिकारी पहुंचे तहसील। मुकदमा वापस लेने की मांग
सरधना एसडीएम पंकज प्रकाश राठौड़ द्वारा भारतीय किसान यूनियन तोमर की महिला विंग जिला अध्यक्ष गीता तोमर तथा अन्य आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया तथा एसडीएम से मुकदमा वापस लेने की मांग रखी। साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।