रैणी: रैणी में महंत गोपाल दास महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
Reni, Alwar | Jul 2, 2026 रैणी। उपखंड के ग्राम झाकड़ा में निंबार्क संप्रदाय के दिवंगत महंत गोपाल दास महाराज की याद में पांच दिवसीय अनुष्ठान हुआ। रविवार से शुरू अनुष्ठान में शास्त्री पंडित सत्यनारायण इंदौरिया ने विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित हुआ।