हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर बुकी सट्टा चलाते दो लोगों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर बुकी सट्टा चलाते दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों के पास से पुलिस ने 14 लाख 25 हजार रुपए की नगदी 9 एंड्राइड मोबाइल एक लैपटॉप एक टैब सहित लाखों रुपए का हिसाब किताब बरामद किया है। यह कार्रवाई टाउन की राम सिंह कॉलोनी में की गई।