भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के अवसर पर उदाकिशुनगंज मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा के कई प्रवक्ताओं ने पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यों की चर्चा की और उनके नक्शे कदम पर चलने को कहा।