बिल्सी: बिल्सी के श्री बालाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रथम और द्वितीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को दी गई किताबें
Bilsi, Budaun | May 11, 2026 बिल्सी नगर के श्री बालाजी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल में कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें वितरित की गई। किताबें मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।