फुलवरिया: पुलिस ने दो जगहों से 104 लीटर देशी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से पुलिस ने कार्रवाई कर जहां 104 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया। वही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई माड़ीपुर बाजार के समीप की गई। जिसमें एक टेंपो से 32 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। मौके से चालक रंजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई कोयलादेवा के पास की गई।