अमरोहा: लोकसभा चुनाव के चलते अमरोहा पुलिस ने जिले भर में 201 शातिर अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की
Amroha, Amroha | Apr 4, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया है कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में जो शातिर अपराधी हैं ऐसे अपराधियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है, आज पुलिस ने जिले भर से 201 शातिर अपराधियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट धारा 110 जी के तहत कार्रवाई की है।