अमरोहा: मोहल्ला आशियाना कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करते समय चोर CCTV कैमरे में हुआ कैद,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Amroha, Amroha | Apr 4, 2024 देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला आशियाना कॉलोनी में रहने वाले अनेक सिंह नाम के व्यक्ति की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई है। चोरी करते समय चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित अनेक सिंह ने देहात थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।