अमरोहा: अमरोहा में लोकसभा चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन
Amroha, Amroha | Apr 4, 2024 अमरोहा लोकसभा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।आज 4 अप्रैल को नामांकन करने का आखिरी दिन है। आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।