सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना में नवीन कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में बुधवार को 11 बजे पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहेगी।