इंदरगढ़: लांच रोड पर 33 KV लाइन की चपेट में आए 3 युवकगंभीर झुलसे हालत गंभीर ग्वालियर रैफर प्राइवेट कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार BTL कंपनी द्वारा 11 KV विद्युत लाइन पर मेंटेनेंस और शिफ्टिंग का काम चल रहा था। ठेकेदार के कर्मचारियों ने काम के दौरान ऊपर से निकली 33 KV लाइन का ध्यान नहीं रखा। इसी दौरान तार आपस में टच हो गए और करंट की चपेट में आकर पुनीत आदिवासी उम्र 30 वर्ष, अंकित आदिवासी उम्र 30 वर्ष और पारस वर्मा उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए।