डंडा: कोरटा की घटना के बाद डंडा अस्पताल को एंबुलेंस देने की मांग तेज
Danda, Garhwa | Jul 5, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड के कोरटा गांव में दो जुलाई को अज्ञात विषैले जंतु के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद डंडा प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि डंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक भी सरकारी एंबुलेंस उपल