परिहार: खरमास समाप्त, जुलाई तक 36 शुभ मुहूर्त; चातुर्मास में विवाह पर लगेगा विराम
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास समाप्त होते ही क्षेत्र में मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं और शहनाइयों की गूंज फिर सुनाई देने लगी है। अप्रैल से जुलाई तक विवाह के 36 शुभ मुहूर्त हैं, जिससे शादी सीजन में जबरदस्त रौनक रहने की उम्मीद है। बैंड, मैरेज हॉल, कैटरिंग व पंडितों की बुकिंग तेज हो गई है। मई-जून में भी पर्याप्त लग्न उपलब्ध हैं, हालांकि बीच में मलमा