बांका: बांका में बाइक चोरों पर लगाम की तैयारी, बिना लॉक गाड़ियां पुलिस ने उठाईं
Banka, Banka | Jun 15, 2026 बांका शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सदर थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को कचहरी परिसर सहित शहर के अन्य स्थानों पर बिना लॉक खड़ी बाइक को जब्त कर थाना लाया गया।थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश लोग लापरवाही बरतते हुए अपनी बाइक बिना लॉक किए ही छोड़ देते हैं।