सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सीएमएचओ कार्यालय से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली को गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मसिंह मीणा एवं स्वीप प्रभारी हरिराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इस रैली के दौरान लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।