सवाई माधोपुर की रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लडसोडा के पास से आरोपी मंशाराम पुत्र सूरजमल मीणा निवासी कालाकांच को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही ट्रैक्टर में लगी डेक मशीन को जब्त किया है।