सवाई माधोपुर: कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, नीमली रोड से अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बिज्जू पुत्र केसरी नट कंजर निवासी विनोबा बस्ती को गिरफ्तार किया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।