तरबगंज: जमीन विवाद में दो पक्ष आपस मे भिड़े, चला मूका थप्पड़, तरबगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
तरबगंज थानाक्षेत्र के घांचा बीकापुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।गांव निवासी कैलाशनाथ तिवारी ने जमीन विवाद को लेकर गांव के सुभाष तिवारी, पत्नी नीलम, बेटा शत्रुहन व मां शांती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जबकि दूसरे पक्ष के सुभाष तिवारी ने विपक्षियों पर मारपीट आरोप लगाया है