तरबगंज: हिंदी पत्रकारिता की पूर्व संध्या पर पत्रकार सम्मान समारोह का कटरा कुटी धाम में किया गया आयोजन
कटरा कुटी धाम पर हिंदी पत्रकारिता के पूर्व संध्या पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ो इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के पत्रकार शामिल हुए। मंदिर के महंथ स्वामी चिन्मयानंद दास ने मां हंस वाहिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार व कवि रविंद्र पांडे रवि ने किया।