तरबगंज: अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़ा,नकदी व समान लेकर चंपत , नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज थानांतर्गत रामपुर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक व खाद की दुकान का शटर तोड़कर नकदी व दुकान का सामान चोरी कर ली पीड़ित शिवम पांडेय निवासी मौहारी व योगेंद्र पांडेय निवासी खरगूपुर की बल्लीपुर के रामपुर में दुकान है जहां अज्ञात चोरों ने बारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज राव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।