तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क पर चारपाई बिछाने का विरोध करने पर महिला के साथ की गई मारपीट, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के कादीपुर गोंदहा निवासिनी विमला देवी पत्नी राजाराम मौर्य ने थाने पर केस दर्ज कराया है कि गांव के ही राम परस मौर्य, रामतेज व गंगाराम ने रास्ते पर चारपाई, तख्त व कुर्शी रख कर रास्ता बंद कर दिया। उसे हटाकर रास्ता खाली करने को कहने पर उपरोक्तों ने पीड़िता को गन्दी गंदी गालियां देते हुए पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।