झांसी: झांसी में किसान की आत्महत्या के बाद सिंचाई संकट पर गरमाई सियासत, विधायक ने डीएम को लिखा पत्र हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 28, 2026 झांसी जनपद के मोठ क्षेत्र के अमराहा निवासी किसान रमेश चंद्र द्वारा कथित रूप से कर्ज और सूखी फसल से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सिंचाई संकट का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस घटना के बाद गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा जिलाधिकारी झांसी को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने 27 जुलाई को पत्र लिखा