फुलवरिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर फुलवरिया में वाहन मालिकों को नोटिस, प्रशासन ने शुरू की वाहनों की धर-पकड़
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब तेज कर दी गई है। चुनाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन की ओर से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर एक बजे फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी चार पहिया वाहन के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।