सतना। शहर के पतेरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना तेज था कि ट्रक की चपेट में आने से पास स्थित एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।