भरथना: बकेवर के बिजौली में अकेलेपन ने छीनी जिंदगी, छोटेलाल ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली कस्बे में अकेलेपन के चलते छोटेलाल 50 वर्ष, पुत्र रामसनेही, ने रविवार दोपहर 2 बजे अपने ही घर की छत्त के कङे मे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। लंबे समय से अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे छोटेलाल ने गमछे का फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया।