शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर हड़कंप मच गया है। मंगलवार करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाली चौक स्थित एक गैस एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर जमा हैं।