सिवनी: ग्राम पंचायत भोमा में स्वच्छ भारत अभियान फेल, सफाई व्यवस्था लंबे समय से चरमराई
Seoni, Seoni | Apr 13, 2026 ग्राम पंचायत भोमा में स्वच्छ भारत अभियान फेल,लंबे समय से चरमराई सफाई व्यवस्था सिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भोमा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहाँ नालियां कचरे से चोक हैं और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे और चौक-चौराहों पर कचरे के अंबार लगे हैं।