होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
नर्मदापुरम में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने रविवार को करीब 4 बजे अचानक करवट ले ली। तेज धूप और लू से जूझ रहे लोगों को उस समय राहत मिली जब आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। अचानक वह मौसम हुई बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।