दमोह: हथनी और अभाना के बीच दमोह-जबलपुर मार्ग पर असामाजिक तत्वों ने लूट के प्रयास से श्रद्धालुओं की बस में की तोड़फोड़, दो घायल
Damoh, Damoh | Feb 22, 2024 दमोह-जबलपुर मार्ग पर अभाना और हथनी के बीच श्रद्धालुओं से भरी एक बस में असामाजिक तत्वों ने लूट के प्रयास से तोड़फोड़ कर दी। घटना में बस क्रमांक MP51P0158 में सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही नोहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।