मढ़ौरा: मढ़ौरा अस्पताल में सफाई के बाद जैव अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने से बढ़ी समस्या
स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में सफाई के बाद अस्पताल से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थ का निरस्तीकरण नही होने से समस्या बढ़ी हुई है जिससे संक्रमण व प्रदुषण का खतरा बढ़ा है। शनिवार को दोपहर दो बजे तक जानकारी के बावजुद भी प्रबंधन के द्वारा पहल नही की गयी और अस्पताल से निकलने वाले जैव चिकित्सीय कचरे को परिसर में खुले में फेंका गया था और उसका निस्तारण नही कराया गया ।